Tuesday, July 10, 2018

1. किसी सरकारी विभाग में रुके हुए कार्य के विषय में सूचना के लिए आवेदन

(राशनकार्ड, पासपोर्ट,  वृद्धवस्था पेंशन, आयु-जन्म-मृत्यु-आवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने या इन्कम टैक्स रिफण्ड मिलने में देरी होने, रिश्वत मांगने या बिना वजह परेशान करने की स्थिति में निम्न प्रश्नों के आधार पर सूचना के अधिकार का आवेदन तैयार करे)

सेवा में,
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
मैने आपके विभाग में ............ तारीख को .................. के लिए आवेदन किया था। (आवेदन की प्रति संलग्न है) लेकिन अब तक मेरे आवेदन पर सन्तोषजनक कदम नहीं उठाया गया है।
कृपया इसके सन्दर्भ में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं

1. मेरे आवेदन पर की गई प्रतिदिन की कार्रवाई अर्थात दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध् करायें। मेरा आवेदन किन-किन अधिकारियों के पास गया तथा किस अधिकारी के पास कितने दिनों तक रहा और इस दौरान उन अधिकारियों ने उसपर क्या कार्रवाई की? पूरा विवरण उपलब्ध् कराएं।

2. विभाग के नियम के अनुसार मेरे आवेदन पर अधिकतम कितने दिनों में कार्यवाही पूरी हो जानी चाहिये थी? क्या मेरे मामले में उपरोक्त समय सीमा का पालन किया गया है?

3. कृपया उन अधिकारियों के नाम तथा पद बताएं जिन्हें मेरे आवेदन पर कार्रवाई करनी थी? लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

4. अपना काम ठीक से न करने और जनता को परेशान करने वाले इन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? यह कार्रवाई कब तक की जाएगी?

5. अब मेरा काम कब तक पूरा होगा?

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

9. इन्दिरा आवास योजना का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
मेरा नाम.................है। मैं.......................पंचायत के.......................गांव का निवासी हूं। मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है। इसके बावजूद अभी तक मुझे इन्दिरा आवास योजना के तहत घर आवंटित नहीं किया गया है। इस सम्बंध् में सूचना के अधिकार के तहत निम्नलिखित सूचनाएं दें:

1. सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार क्या मैं इन्दिरा आवास योजना का हकदार हूं? यदि नहीं तो क्यों?

2. यदि हां, तो अब तक मुझे इन्दिरा आवास योजना का आवंटन क्यों नहीं किया गया है? मुझे इन्दिरा आवास योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किन अधिकारियों/कर्मचारियों की है? उनका नाम व पद बताएं।

3. मेरे ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों में कुल कितने लोगों को इस योजना के तहत घर आवंटित किये गये हैं? उनकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं:
        क. लाभार्थी का नाम
        ख. आवंटन की तारीख
        ग. किस आधार पर आवंटित किया गया
        घ. जिस ग्राम सभा में लाभार्थी का चयन किया गया उस ग्राम सभा की उपस्थिति रजिस्टर की प्रमाणित प्रति दें।

4. क्या उपरोक्त सभी आवंटन बी.पी.एल सूची के आधार पर किया गया है? उपरोक्त पंचायत की बी.पी.एल. सूची की प्रमाणित प्रति दें।

5. इन्दिरा आवास योजना के आवंटन से सम्बंधित सभी शासनादेशों/निर्देशों/नियमों की प्रमाणित प्रति दें।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

8. रोजगार गारंटी के तहत जॉब कार्ड के आवेदन का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
मैं.....................ग्राम का निवासी हूं। मैने एन.आर.ई.जी.ए. के तहत दिनांक.................को जॉब कार्ड के लिये आवेदन किया था। इस सम्बंध् में निम्न विवरण प्रदान करें:

1. मेरे आवेदन पर की गई प्रतिदिन की कार्रवाई अर्थात दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध् करायें। मेरा आवेदन किन-किन अधिकारियों  के पास गया तथा किस अधिकारी के पास कितने दिनों तक रहा और इस दौरान उन अधिकारियों ने उसपर क्या कार्रवाई की? पूरा विवरण उपलब्ध् कराएं।

2. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार जॉब कार्ड के लिये आवेदन करने के कितने दिनों के अन्दर जॉब कार्ड बन जाना चाहिए? इससे सम्बंधित नियमों या नागरिक चार्टर या किसी अन्य आदेशों/दिशानिर्देशों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध् कराएं।

3. कृपया उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम तथा पद बताएं जिन्हें मेरे आवेदन पर कार्रवाई करनी थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

4. अपना काम ठीक से न करने और जनता को परेशान करने वाले इन अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? यह कार्रवाई कब तक की जाएगी?

5. अब मेरा जॉब कार्ड कब तक मिल जाएगा?

6. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार जॉब कार्ड बनाने के लिए मेरे गांव से अब तक कितने आवेदन प्राप्त हुए है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरणों के साथ उपलब्ध् कराएं:
     क. आवेदक का नाम व पता
    ख. आवेदन संख्या
    ग. आवेदन की तारीख
    घ. आवेदन पर की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण (जॉब कार्ड बना/जॉब कार्ड नहीं बना/विचाराधीन)
    ड. यदि जॉब कार्ड नहीं बना तो उसका कारण बताएं    
    च. यदि बना तो किस तारीख को

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

7. रोजगार गारंटी के तहत मांगे गये काम का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
मै.....................ग्राम का निवासी हूं। मैने एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार के लिये आवेदन किया था। मेरा जॉब कार्ड संख्या................है। इस सम्बंध् में निम्न विवरण प्रदान करें:

1. आपके रिकॉर्ड के मुताबिक मेरे आवेदन पर क्या कार्यवाही की गई है? क्या मुझे काम दिया गया? यदि हां तो निम्नलिखित सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:
    क. कार्य का नाम
    ख. काम दिये जाने की तारीख
    ग. काम की स्थिति (चालू है या समाप्त हो गया)
    घ. आवेदन करने बाद मुझे कितने दिन का काम दिया जा चुका है
    ड. काम के बदले भुगतान की गई राशि
    च. राशि का भुगतान किस तारीख को किया गया
    छ. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां मेरे भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज है

2. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत काम के लिये आवेदन करने के कितने दिनों के अन्दर काम मिल जाना चाहिए? इससे सम्बंधित नियमों/आदेशों/दिशानिर्देशों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध् कराएं।

3. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत काम के लिये आवेदन करने के कितने दिनों तक काम नहीं उपलब्ध् करा पाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है?

4. आपके रिकॉर्ड के अनुसार क्या मुझे बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए? यदि हां तो क्या मुझे बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा? यदि हां तो इससे सम्बंधित निम्नलिखित सूचनाएं दें:
    क. कब से दिया जा रहा है तारीख बताएं
    ख. कितनी राशि का भुगतान किया जा चुका है, तिथिवार विवरण दें
    ग. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां मेरे भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज है

5. मेरे गांव में जिन लोगों को जॉब कार्ड दिया गया है उनमें से कितने लोगों ने काम देने का आवेदन किया है उसकी सूची निम्नलिखित सूचनाओं के साथ उपलब्ध् कराएं:
   क. आवेदक का नाम व पता
   ख. आवेदन करने की तारीख
   ग. दिए गये कार्य का नाम
   घ. कार्य दिए जाने की तारीख
   ड. कार्य के लिए भुगतान की गई राशि व भुगतान की तारीख
   च. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां इनके भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज हैं
   छ. यदि काम नहीं दिया गया है तो क्यों?
   ज. क्या उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है?
 
6. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत तय समय सीमा काम या बेरोजगारी भत्ता नहीं देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और कब तक?

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

6. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत जॉब कार्ड, रोजगार व बेरोजगारी भत्ता का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
......................ब्लॉक के ग्राम........................के सम्बंध् में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं:

1. उपरोक्त गांव से एन.आर.ई.जी.ए. के तहत जॉब कार्ड बनाने के लिए अब तक कितने आवेदन प्राप्त हुए है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरणों के साथ उपलब्ध् कराएं:
क. आवेदक का नाम व पता
ख. आवेदन संख्या
ग. आवेदन की तारीख
घ. आवेदन पर की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण (जॉब कार्ड बना/जॉब कार्ड नहीं बना/विचाराधीन)
ड. यदि जॉब कार्ड नहीं बना तो उसका कारण बताएं     
च. यदि बना तो किस तारीख को

2. जिन लोगों को जॉब कार्ड दिया गया है उनमें से कितने लोगों ने काम देने का आवेदन किया है? उसकी सूची निम्नलिखित सूचनाओं के साथ उपलब्ध् कराएं:
क. आवेदक का नाम व पता
ख. आवेदन करने की तारीख
ग. दिए गये कार्य का नाम
घ कार्य दिए जाने की तारीख
ड. कार्य के लिए भुगतान की गई राशि व भुगतान की तारीख
च. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां इनके भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज हैं।
छ. यदि काम नहीं दिया गया है तो क्यों?
ज. क्या उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है?

3. उपरोक्त गांव से एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार के लिए आवेदन करने वाले जिन आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया या दिया जा रहा है उनकी सूची निम्नलिखित सूचनाओं के साथ उपलब्ध् कराएं:
क. आवेदक का नाम व पता
ख. आवेदन करने की तारीख
ग. बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की तारीख
ड. बेरोजगारी भत्ता के लिए भुगतान की गई राशि व भुगतान की तारीख
च. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां इनके भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज हैं।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

5. ए.एन.एम. से सम्बंधित विवरण

5. ए.एन.एम. से सम्बंधित विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
..............................ग्राम पंचायत में कार्यरत ए.एन.एम. के सम्बंध् में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं:

1. इस ग्राम पंचायत में कार्यरत ए.एन.एम. के बारे में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं:
क. नाम
ख. पद
ग. इस पंचायत में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि
घ. कार्यभार/जिम्मेदारी का विवरण
ड. प्रतिदिन ड्यूटी पर आने व जाने का समय

2. उपरोक्त ए.एन.एम. की उपस्थिति रजिस्टर की पिछले छ: महीनों की प्रति उपलब्ध् कराएं।

3. उपरोक्त ए.एन.एम. द्वारा पिछले एक वर्ष में इस गा्रम पंचायत में किये गये टीकाकरण व दवा वितरण की सूची उपलब्ध् कराएं जिसमें निम्नलिखित सूचनाएं अवश्य शामिल हों:
क. लाभार्थी का नाम व पता
ख. लाभार्थी को टीका या दवा दी जाने की तारीख
ग. दवाई व टीका का नाम

4. उपरोक्त ए.एन.एम. अगर समय पर गांव का दौरा नहीं करती है तो उसके खिलाफ क्या कार्यवाही किये जाने की व्यवस्था है? कृपया इस सम्बंध् में नियमों/नीति निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध् कराएं।

5. इस पंयायत का कार्यभार सम्भालने के बाद से अब तक उपरोक्त ए.एन.एम. के खिलाफ देर से आने या अनुपस्थित रहने के मामले से सम्बंधित यदि कोई शिकायत हुई है तो उसका विवरण उपलब्ध् कराएं। जिसमे निम्नलिखित सूचनाएं अवश्य शामिल हो:
क. शिकायत करने वाले का नाम
ख. शिकायत का संक्षिप्त विवरण
ग. शिकायत की तारीख
घ. शिकायत पर की गई कार्यवाही का विवरण
ड. शिकायत पर कार्यवाही करने वाले अधिकारी का नाम, पद व पता

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

4. ग्राम पंचायत के खर्चे का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
..................ग्राम पंचायत के संबध् में निम्नलिखित विवरण प्रदान करे:

1. वर्ष.............के मध्य..................ग्राम पंचायत को किन-किन मदों/याजनाओं के तहत कितनी राशि आंवटित की गई? आवंटन का वर्षवारा ब्यौरा दें।

2. उपरोक्त ग्राम पंचायत द्वारा इस दौरान कराए गए सभी कार्यो से सम्बंधित निम्नलिखित विवरण दें:
क.    कार्य का नाम
ख.    कार्य का संक्षिप्त विवरण
ग.    कार्य के लिए स्वीकृत राशि
घ.    कार्य स्वीकृत होने की तिथि
ड.    कार्य समाप्त होने की तिथि अथवा चालू कार्य की स्थिति
च.    कार्य कराने वाली एजेंसी का नाम
छ.    कार्य शुरू होने की तिथि
ज.    कार्य समाप्त होने की तिथि
झ.    कार्य के लिए ठेका किस दर पर दिया गया?
×ा.    कितनी राशि का भुगतान किया जा चुका है
ट.    कार्य के रेखाचित्र की प्रमाणित प्रति
ठ.    कार्य कराने का निर्णय कब और किस आधार पर लिया गया? इससे सम्बंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध् कराएं।
ड.  उन अधिकारियों/कर्मचारियों का नाम व पद बताएं जिहोंने कार्य का निरीक्षण किया और भुगतान की स्वीकृति दी।
ढ.  कार्य के वर्क ऑर्डर रजिस्टर एवं लेबर रजिस्टर/मस्टर रोल की प्रति उपलब्ध् कराएं।

3. उपरोक्त ग्राम पंचायत में वर्ष........के दौरान कार्यो/योजनाओं पर होने वाले खर्चो की जानकारी निम्न विवरणों के साथ दें:
क. कार्य का नाम जिसके लिए खर्च किया गया
ख. कार्य का संक्षिप्त विवरण
ग. कार्य के लिए स्वीकृत राशि
घ. कार्य कराने वाली एजेंसी का नाम
ड. कार्य शुरू होने की तिथि
च. कार्य के रेखाचित्र की प्रमाणित प्रति,
ख.कार्य कराने का निर्णय कब और किस आधार पर लिया गया? इससे सम्बंधित दस्तावेजों की प्रति भी उपलब्ध् कराएं।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

3. ग्राम पंचायत की भूमि एवं पट्टे का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
.................................... में भूमि सम्बन्धी निम्नलिखित सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:

1.  उपरोक्त ग्राम पंचायत के भूमि के सम्बंध् में निम्न विवरण मानचित्र के साथ उपलब्ध् कराएं:
    (क) कितनी भूमि कृषि योग्य है (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (ख) कितनी भूमि बंजर है (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (ग) चारागाह की भूमि कितनी है (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (घ) ग्राम समाज की भूमि कितनी है (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (च) मरघट की भूमि कितनी है (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (छ) तालाब की भूमि कितनी है (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)

2.  विगत 25 वर्ष में उपरोक्त ग्राम पंचायत के कितने परिवारों को निम्नलिखित से सम्बंधित पट्टे दिया गया है? विवरण मानचित्र के साथ उपलब्ध् कराएं:
    (क) कृषि योग्य पट्टे (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (ख) आवासीय पट्टे (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (ग) खनन योग्य पट्टे (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (घ) वनीकरण पट्टे (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)
    (ज) अन्य कोई पट्टे (रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल सहित)

3.  वर्ष...............से ..............के दौरान उपरोक्त ग्राम पंचायत के कितने भूमिहीन परिवारों को पट्टा दिया गया है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं जिसमें रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल मानचित्र सहित शामिल हो:
    क. पट्टाधारी का नाम
    ख. पट्टाधारी के पिता का नाम
    ग. पट्टाधारी का पता
    घ. पट्टा दिये जाने की तारीख

4.  वर्ष...............से..............के दौरान उपरोक्त ग्राम पंचायत के कितने परिवारों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिया गया है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं जिसमें रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल मानचित्र सहित शामिल हो:
    क. पट्टाधारी का नाम
    ख. पट्टाधारी के पिता का नाम
    ग. पट्टाधारी का पता
    घ. पट्टा दिये जाने की तारिख

5.  वर्ष...............से..............के दौरान उपरोक्त ग्राम पंचायत के कितने परिवारों को आवासीय पट्टा दिया गया है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं जिसमें रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल मानचित्र सहित शामिल हो:
    क. पट्टाधारी का नाम
    ख. पट्टाधारी के पिता का नाम
    ग. पट्टाधारी का पता
    घ. पट्टा दिये जाने की तारिख

6.  वर्ष...............से..............के दौरान उपरोक्त ग्राम पंचायत के कितने परिवारों को खनन योग्य भूमि का पट्टा दिया गया है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं जिसमें रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल मानचित्र सहित शामिल हो:
    क. पट्टाधारी का नाम
    ख. पट्टाधारी के पिता का नाम
    ग. पट्टाधारी का पता
    घ. पट्टा दिये जाने की तारिख

7.  वर्ष...............से ..............के दौरान उपरोक्त ग्राम पंचायत के कितने परिवारों को वनीकरण पट्टा दिया गया है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं जिसमें रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल मानचित्र सहित शामिल हो:
    क. पट्टाधारी का नाम
    ख. पट्टाधारी के पिता का नाम
    ग. पट्टाधारी का पता
    घ. पट्टा दिये जाने की तारिख

8.  वर्तमान में ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की ऐसी कितनी भूमि शेष है जिसको अभी तक किसी पट्टे के लिए उपयोग नहीं किया गया है? रकबा नम्बर एवं क्षेत्रफल मानचित्र सहित उपलब्ध् कराएं।

9.  ग्राम पंचायत में भूमिहीन परिवारो को पट्टा देने हेतु क्या प्रयास किए गएं हैं? इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के नाम पद एवं पता बताएं। इससे सम्बंधित सभी शासनादेशों एवं निर्देशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध् कराएं।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

2. विद्युतीकरण का विवरण

2. विद्युतीकरण का विवरण

सेवा में,
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
ग्राम ................................... में विद्युत व्यवस्था के सम्बंध् में निम्नलिखित सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:

1. उपरोक्त गांव के कितने घरो में बिजली का कनेक्शन है? प्रत्येक कनेक्शनधारी का नाम एवं पता बताएं।

2. उपरोक्त गांव जिस ब्लॉक में आता है उस ब्लाक में पिछले 10 वर्षों के दौरान गांवो के विद्युतीकरण के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है? वर्षवार विवरण प्रदान करें।

3. क्या उपरोक्त ब्लॉक में विद्युतीकरण एवं उसके रख-रखाव का कार्य किसी ठेकेदार/एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है? यदि हां तो उससे सम्बंधित निम्न सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:
क. कार्य का नाम
ख. कार्य का संक्षिप्त विवरण
ग. कार्य के लिए स्वीकृत राशि
घ. कार्य स्वीकृत होने की तिथि
ड. कार्य समाप्त होने की तिथि अथवा चालू कार्य की स्थिति
च. कार्य कराने वाली एजेंसी का नाम
छ. कार्य शुरू होने की तिथि
ज. कार्य समाप्त होने की तिथि
झ. कार्य के लिए ठेका किस दर पर दिया गया?
×ा. कितनी राशि का भुगतान किया जा चुका है
ट. कार्य के रेखाचित्र की प्रमाणित प्रति
ठ. इस कार्य को कराने का निर्णय कब और किस आधार पर लिया गया? इससे संबिन्ध्त निर्णयों की प्रति भी उपलब्ध् कराएं।
ढ. उन सहायक तथा कार्यपालक अभियन्ताओ के नाम बताएं, जिन्होंने इन प्रत्येक कार्यो का निरीक्षण किया और भुगतान की स्वीकृति दी। इनके द्वारा कार्य के किस भाग का निरीक्षण किया गया?

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

1. हैण्डपम्पों का विवरण

सेवा में,
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
..................................के हैण्डपम्पों के संम्बंध् में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं।

1.  आपके रिकॉर्ड के मुताबिक उपरोक्त गांव में कुल कितने हैण्डपम्प लगवाए गए हैं? उनकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं:
क. स्थान का नाम जहां हैण्डपम्प लगा है
ख. हैण्डपम्प लगाये जाने की तारीख
ग. हैण्डपम्प लगाने के लिए खर्च की गई राशि
घ. इस राशि का भुगतान किस मद से किया गया
ड. हैण्डपम्प की वर्तमान स्थिति बताएं (चालू व ठीक/चालू लेकिन खराब/बन्द)
च. लगाये जाने के बाद से अब तक कितनी बार मरम्मत की गई है, तिथिवार विवरण दें।
छ. प्रत्येक मरम्मत पर व्यय की गई राशि का विवरण दें।

2.  क्या सरकार द्वारा इन हैण्डपम्पों की नियमित जांच कराई जाती है? यदि हां तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम, पद व जिम्मेदारियां बताएं।

3.  आखिरी बार इन हैण्डपम्पो की जांच कब की गई? जांच अधिकारी का नाम एवं पद बताएं साथ ही जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध् कराएं।

4. किसी गांव में हैण्डपम्पों की संख्या का निर्धारण किस आधार (जनसंख्या/क्षेत्रफल/विस्तार/अन्य) पर किया जाता है? इससे सम्बंधित नियमों, दिशानिर्देशों व शासनादेशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध् कराएं।

5.  क्या हैण्डपम्पों के पेय जल की शुद्धता की जांच की गई है? यदि हां तो जांच अधिकारी का नाम एवं पद बताएं साथ ही जांच रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध् कराएं।

6.  क्या हैण्डपम्प लगवाने/मरम्मत पर आने वाली लागत का कुछ भाग गांव वाले वहन करते है? यदि हां, तो इससे सम्बंधित सभी शासनादेशों तथा दिशानिर्देशों की प्रमाणित प्रति दें। उपरोक्त हैण्डपम्पों को लगवाने में किन-किन ग्रामीणों से व कितना धन वसूल किया गया प्रत्येक का नाम एवं पता बताएं।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

27. कार्यों का निरीक्षण

 सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
कृपया मुझे सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत निम्नलिखित जानकारी दी जाये:

1.  सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा-2(जे)(1) के अनुसार प्रत्येक नागरिक को किसी भी सरकारी कार्य का निरीक्षण करने का अधिकार है। इसके तहत मैं निम्नलिखित कार्य का निरीक्षण करना चाहता हूं। कृपया मुझे तिथि, समय व स्थान बतायें जब मैं आकर इस कार्य की जांच कर सकूं।
(कार्य का विवरण)

2.   मैं निरीक्षण के समय इस कार्य से सम्बंधित निम्नलिखित दस्तावेजों का भी निरीक्षण करना चाहूंगा, इसलिए निरीक्षण के समय ये दस्तावेज मुझे उपलब्ध् कराएं:
क. मेज़रमेंट बुक,
ख. खर्चों का विवरण,
ग. रेखाचित्र
इन दस्तावेजों के निरीक्षण के बाद यदि मुझे किसी दस्तावेज की प्रति की आवश्यकता होगी तो कानून के तहत निर्धारित फीस लेकर प्रतियां उपलब्ध् कराएं।

3. धारा-2(जे)(3) के अनुसार प्रत्येक नागरिक को सरकारी कार्यों में प्रयोग की गई सामग्री का प्रमाणित नमूना लेने का अधिकार है। इसके तहत मैं उपरोक्त कार्य में प्रयोग की गई सामग्री का विभाग द्वारा प्रमाणित नमूना लेना चाहता हूं। नमूना मेरे द्वारा तय स्थान से मेरी उपस्थिति में विभाग द्वारा एकत्र किया जाए और यह सीलबन्द हो तथा विभाग द्वारा यह प्रमाणित किया जाए कि सीलबन्द नमूना कार्य की सामग्री का असली नमूना है। कृपया मुझे स्थान समय तथा तिथि सूचित करें जब मैं प्रमाणित नमूने के लिए आ सकूं। 

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

26. सरकारी वाहनों का दुरूपयोग

26. सरकारी वाहनों का दुरूपयोग

 सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,

कृपया मुझे सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत निम्नलिखित जानकारी दी जाये:

1. वित्तीय वर्ष .............. में श्री.............................. द्वारा प्रयोग की गई अथवा उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी वाहनों की लॉग बुक की प्रति उपलब्ध् कराएं।

2. नेताओं एवं नौकरशाहों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे सरकारी वाहनों से सम्बंधित नियमों की प्रति उपलब्ध् कराएं। इनके द्वारा वाहनों के निर्धरित सीमा से अधिक उपयोग से होने वाले खर्च की वसूली से सम्बंधित नियमों की प्रति भी उपलब्ध् कराएं।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

25.भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों की स्थिति

25.भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों की स्थिति

 सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
कृपया निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं -

1. केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा दिनांक ..............से .................... के बीच प्राप्त की गई शिकायतों का संक्षिप्त विवरण, क्या शिकायत गुमनाम थी, शिकायत की तिथि, उस अधिकारियों या प्राधिकरण का पूरा विवरण (नाम, पद तथा संपर्क का पता आदि) जिसके खिलाफ शिकायत की गई है।

2. उपयुर्क्त में से कौन सी शिकायतें तुरन्त ख़ारिज़ कर दी गई तथा कौन सी आगे की जांच के लिए स्वीकार की गईं। केस के अनुसार शुरूआती जाँच की तिथि या ख़ारिज करने का संक्षिप्त कारण का विवरण भी दें।

3. आगे की जांच के लिए स्वीकार की गई शिकायतों में से कितने मामलों में जांच बन्द हो चुकी है? प्रत्येक के बन्द होने का संक्षिप्त विवरण दें।

4. विभिन्न कानून, नियम, निर्देश, प्रकिया, मैन्युअल आदि के अनुसार केन्द्रीय सतर्कता आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद कितने समय बाद जांच पूरी हो जाती है। कृपया ऐसे दिशानिर्देशों की प्रति उपलब्ध् कराएं, जिसमें शिकायत प्राप्ति से लेकर उस पर कार्रवाई और दण्डारोपण तक के विभिन्न चरणों के लिए समय सीमा का वर्णन हो।

5. दिनांक.............से अब तक आयोग को कुल कितनी शिकायतें प्राप्त हुई हैं? उनमें से कितनी तत्काल ख़ारिज कर दी गई तथा कौन-कौन सी आगे की जांच के लिए रखी गई? जांच के लिए रखी गई शिकायतों में से कितनी शिकायतों की छानबीन में उपरोक्त समय सीमा का पालन किया गया?